अबनाः रिपोर्ट के अनुसार वार्ता में शेष मुद्दों को हल करने की राहों की समीक्षा की जा रही है। उधर ख़बर है कि फ्रांस के विदेश मंत्री लोरान फ़ाब्यूस लोज़ान पहुंच गए हैं।
5+1 के विदेशमंत्री सनीचर और रविवार को लोज़ान पहुंचेंगे। उधर ईरान के वरिष्ठ वार्ताकार सैयद अब्बास इराकची ने इन खबरों का खंडन किया है कि ईरान और ईरान व गुट 5+1 के बीच अंतिम समझौते का मसौदा तैयार हो चुका है और यह मसौदा दो से तीन पृष्ठों पर आधारित हैं।
उन्होंने पश्चिमी मीडिया की उन रिपोर्टों का खंडन किया और कहा कि यह रिपोर्ट निराधार हैं और अब तक ऐसा कोई मसौदा तैयार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान अमली सहयोग का इच्छुक है और अब हमारे प्रतिद्वंद्वियों को निर्णय लेना होगा।
28 मार्च 2015 - 19:27
समाचार कोड: 679678
वार्ता में शेष मुद्दों को हल करने की राहों की समीक्षा की जा रही है। उधर ख़बर है कि फ्रांस के विदेश मंत्री लोरान फ़ाब्यूस लोज़ान पहुंच गए हैं।